डीएम ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं खलीलाबाद शहर को यातायात प्रबन्धन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेफ सिटी के रूप में विकसित किये जाने के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यो में प्रगति आदि की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एनएचएआई के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मेंहदावल बाईपास पर बने फ्लाई ओवर पर लगे सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराते हुए तथा नाला की मरम्मत एवं साफ-सफाई कराते हुए नगर पालिका को हैण्डओवर करा दिया जाए, जिससे उसकी नियमित देख-रेख की जाती रहे। जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि डिवाइडर्स पर अनिवार्य रूप से डेलीनेटर एवं रेडियम पट्टी लगाया जाए तथा अवैध कट्स को बन्द कर अवगत कराया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने खलीलाबाद सिटी के सौन्दर्यीकरण, मेंहदावल बाईपास सहित अन्य व्यस्तम चौराहों का आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण एवं लेफ्ट हैण्ड फ्री टर्न की सुविधा शहर में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट एवं सड़कों पर आवश्यकतानुसार क्षमता का स्ट्रीट लाइट लगाते हुए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के संबंध में अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति के विगत बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन/क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ब्रजेश सिंह, एआरटीओ प्रियवंदा सिंह, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी आरके पाण्डेय, तहसीलदार सदर जर्नादन, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर कुमार, प्रतिनिधि एनएचएआई सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

5 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

5 hours ago

बघौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…

6 hours ago

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…

6 hours ago

साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का आज होगा विमोचन

प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम छूटा तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…

7 hours ago