मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का हुआ लोकार्पण

एमएलसी ने सीडीओ के साथ शिलालेख का किया अनावरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा आयुष विभाग के अन्तर्गत निर्माण परियोजनाओं के तहत जनपद के सुदूर अंचल भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में रूपये 29.40 लाख की लागत से नवनिर्मित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बलाई गांव का वर्चुअली माध्यम से लोकार्पण किया गया,मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन लखनऊ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण के उपरान्त एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर के साथ शिलालेख का अनावरण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ रंजन वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बलाई गांव डॉ सुधीर उपाध्याय सहित डॉ चेतन आनंद, डॉ उपेन्द्र रावत, डॉ विजय गौतम, डॉ आशीष, डॉ संतोष, यूपीपीसीएल के प्रतिनिधि अमित, संजय त्रिपाठी, अनिल रावत, प्रवीण श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र, सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago