पिता की मौत के बाद गलत संगत में पड़ आईटीआई छात्र बन गया गैंगेस्टर

15 हजार के इनामी को गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) गलत संगत में पड़ कर किस तरह युवा व छात्र अपराध की दुनिया में आ जा रहे हैं इसकी बानगी आज शनिवार को पुलिस लाइंस में देखने को मिला। जहां आईआईटी का छात्र गलत संगत में पडक़र चोरी करने लगा। धीरे धीरे वह गैंग का लीडर बन गया। जिसके बाद पुलिस ने वर्ष 2021 में उसपर गैंगेस्टर लगा दिया। तभी से वह फरार था और उसपर 15 हजार का इनाम घोषित हो गया। शनिवार को गीडा पुलिस ने उसे अरेस्ट कर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गीडा पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 23 से बोक्टा डिहवा निवासी गैंगेस्टर के आरोपी हिमांशु साहनी को अरेस्ट कर लिया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर हाइवे किनारे रात में खड़े होने वाले ट्रकों का तिरपाल काटकर सामान चोरी करता था। साथ ही यह शराब, गांजा आदि नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। इसकी एक गैंग है जिसमें कई सदस्य हैं। इस गैंग के अन्य सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं। हिमांशु 2021 से ही गैंगेस्टर का केस दर्ज होने के बाद से ही फरार था। उसपर 15 हजार का इनाम था।
पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गैंगेस्टर के आरोपी हिमांशु ने बताया कि वह बस्ती निवासी अपने मामा के यहां रहकर डीजल मैकेनिकल ट्रेड से आईटीआई किया है। उसके पिता अशोक साहनी की वर्ष 2012 मेें मौत हो गई। घर की जिम्मेदारी उसपर आ गई। जिसके बाद वह डेढ़ साल तक कार के शोरूम आरकेबीके में नौकरी किया। इस बीच 2017 में वह गांव के ही कुछ लोगों के गलत संगत में फंस गया और चोरी करने लगा। वर्ष 2018 में उसकी मां की भी मौत हो गई। जिसके बाद उसकी बहन की जिम्मेदारी उसपर आ गई। वह अपने बहन को पढ़ाने के लिए ज्यादा पैसे के लालच में पड़ गया और तस्करी आदि करने लगा। जिसके बाद उसे दो बार जेल भी जाना पड़ा। हिमांशु ने बताया कि वह इधर एक साल से जबसे गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ चोरी सहित अन्य गलत काम छोड़ चुका है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago