डीएम ने बाढ़ के दृष्टिगत तटबंधों का किया निरीक्षण

रैट होल और रेन कट की स्थिति की समीक्षा कर भरने का दिया निर्देश

नाव,नाविक और गोताखोरों की सूची तैयार कर नियमित संपर्क में रहने का दिया निर्देश

बाढ़ सुरक्षा व राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न हो—–डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा पनियरा क्षेत्र में जर्दी डोमरा तटबंध का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने भोराबारी, लक्ष्मीपुर, औरैया, हरखपुरा, डोमरा, और अकटहवा ग्राम में तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और अनुरक्षण कार्यों को देखा। ग्राम लक्ष्मीपुर में बाढ़ स्टोर और बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और बाढ़ के दृष्टिगत भंडारित वस्तुओं की जानकारी ली। उन्होंने पूरे क्षेत्र में तटबंधों की संख्या और लंबाई के बारे में पूछा। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बताया कि क्षेत्र में कुल 05 तटबंध हैं, जो लगभग 36.5 किमी की लंबाई में नदी के किनारे स्थित गांवों की बाढ़ से सुरक्षा करते हैं। लेखपाल से नावों, नाविकों और गोताखोरों की सूची के विषय में पूछा और निर्देशित किया कि सूची की एक कॉपी बाढ़ चौकी पर, एक तहसील में और एक अपने पास सुरक्षित रखें। सभी नाविकों और गोताखोरों से नियमित संपर्क में रहें। उन्होंने आपदा मित्र के बारे भी जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि कुल 12 प्रशिक्षित आपदा मित्र हैं।
ग्राम औरैया में चल रहे जिओ ट्यूब और जिओ बैग के माध्यम से तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य को देखा और कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने तटबन्धों पर खड़ंजों के बिछाने के कार्यों को देखा और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप करने का निर्देश दिया। डोमरा गांव में विद्युत तारों के तटबंध के निकट होने पर, विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए तारों को ऊंचा कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। उन्होंने यहां ग्रामीणों से बात कर तटबंध सुदृढ़ीकरण के कार्यों के बारे में भी पूछा। सभी ने कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों को समय पर पूरा करें। रैट होल और रेन कट को समय पर भरवा दें। अगर कहीं पर तटबंध में कटान दिखता है तो मनरेगा के माध्यम से मरम्मत को सुनिश्चित करा लें। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर सभी तैयारियों को पूर्ण रखने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ राहत और सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता न हो, इसको अधिकारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

7 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

8 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

8 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

10 hours ago