फरेंदा ब्लॉक में एसआईआर एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने फरेंदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भवन में संचालित एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) और फार्मर रजिस्ट्री कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।
ग्राम सभा में दो मतदान केंद्रों का विवरण लेते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान बूथ संख्या 140 पर 1031 मतदाता और बूथ संख्या 141 पर 1303 मतदाता पंजीकृत हैं। निरीक्षण में पाया गया कि बीएलओ मंजू एवं अराधना देवी द्वारा सभी मतदाताओं को एसआईआर विशेष पुनरीक्षण से संबंधित फार्म वितरित कर दिए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा भरे गए फार्मों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
फार्मर रजिस्ट्री की जांच के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 200 किसानों के फार्म ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने के लिए डुगडुगी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रह जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए गांव में एक सहयोगी कर्मचारी की नियुक्ति अनिवार्य रूप से की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के लिए पहुंचे किसानों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और अधिक सक्रियता से एसआईआर एवं रजिस्ट्री कार्य में भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान तहसीलदार फरेन्दा और खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

5 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

6 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

6 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

7 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

7 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

8 hours ago