सिकंदरपुर तहसील में एसआईआर अभियान की रफ्तार धीमी, समय सीमा बढ़ने से मिली राहत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तहसील क्षेत्र में चल रहा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अभी तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। सिकंदरपुर तहसील में कुल 3,10,970 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 3,10,919 मतदाताओं को एसआईआर प्रपत्र वितरण का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 329 बीएलओ और 16 सुपरवाइजरों की टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अब तक केवल 1,92,645 प्रपत्रों का ही डिजिटाइजेशन हो सका है, जो कुल मतदाताओं का मात्र 61.95 प्रतिशत है। अभियान में चार दिन शेष होने के बावजूद प्रगति सुस्त थी, हालांकि राहत की बात यह है कि चुनाव आयोग ने समय सीमा सात दिन और बढ़ा दी है। इससे अभियान में जुटे बीएलओ, शिक्षक, शिक्षामित्र और अन्य कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। इसी बीच सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के 12 बीएलओ ने अपनाडिजिटाइजेशन कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इनमें नवानगर ब्लाक के छह, पंदह के तीन तथा मनियर ब्लाक के तीन बीएलओ शामिल हैं। कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एसडीएम सिकंदरपुर सुनील कुमार ने सभी 12 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशासन के अनुसार 50 से 60 बीएलओ ऐसे भी हैं जिन्होंने 90 से 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और एक-दो दिनों में लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

मेगा डिजिटाइजेशन दिवस

जिलाधिकारी के निर्देश पर 30 नवंबर को मेगा डिजिटाइजेशन दिवस मनाया गया। अभियान को गति देने के लिए समाजसेवी, शिक्षक, शिक्षामित्र, कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी और नगर पंचायत कर्मचारियों को विशेष लक्ष्य दिए गए। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल भी इसी उद्देश्य से खुले रखे गए, जहां शिक्षकों को बीएलओ के साथ मिलकर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि हर ग्रामसभा में रोजगार सेवक, कोटेदार, लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई तय है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे समय से फॉर्म जमा करें। साथ ही voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रशासन को उम्मीद है कि समय सीमा बढ़ने के बाद अभियान की रफ्तार तेज होगी और जल्द ही लक्ष्य के अनुरूप प्रगति दर्ज की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

केवल शोभायात्रा नहीं, समाज बदलने का संकल्प है वाल्मीकि जयंती; जानिए आदिकवि की अमर सीख

भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…

36 minutes ago

महंगे पार्लर की जरूरत नहीं! करवा चौथ पर त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…

53 minutes ago

जिनकी विदाई के बाद भी अमर हैं उनके विचार, साहित्य और संगीत की विरासत

26 अक्टूबर विशेष: प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने…

1 hour ago

संगीत, साहित्य, राजनीति और खेल जगत की इन हस्तियों ने बढ़ाया भारत का मान

26 अक्टूबर: जन्मदिन विशेष रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर की तारीख…

1 hour ago

दैनिक राशिफल 26 अक्टूबर 2026: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

26 अक्टूबर 2026, सोमवार | दैनिक पंचांग एवं राशिफल | सभी 12 राशियां सोमवार का…

2 hours ago

नशा माफियाओं पर चौतरफा प्रहार!

ऑपरेशन ट्राइडेंट से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क में खलबली, 38 ठिकानों पर छापेमारी और 1,424 बैंक…

2 hours ago