चाय दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा! पुलिस की छापेमारी में बंटी-बबली ब्रांड की 32 टेट्रा पैक बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर मोड़ स्थित एक चाय की दुकान पर छापेमारी कर काला कारोबार का खुलासा किया। पुलिस की दबिश के दौरान दुकान में एक गत्ते के डिब्बे से बंटी-बबली ब्रांड की 32 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई, जिन्हें मौके पर ही कब्जे में लेकर सील किया गया।
मौके से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान संदीप मद्धेशिया 23 वर्ष, निवासी धनगड़ा के रूप में हुई। पूछ-ताछ में संदीप ने बताया कि वह नगर पंचायत परतावल में चालक के पद पर कार्यरत है और आर्थिक तंगी के चलते अवैध शराब बेचने का काम कर रहा था। वह किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद, अभियोग जमानती होने पर संदीप को जमानत मुचलके पर थाने से रिहा कर दिया गया।इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की चेतावनी दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago