महाराजा सुहेल देव स्मारक स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पिता किया, इसके पश्चात् स्मारक स्थल पर विकास परियोजना मन्दिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल, हार्टिकल्चर एवं लैण्ड स्केपिंग एवं सभागार इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता का जायज़ा लिया। निर्माणाधीन डारमेण्ट्री के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिये गये कि डारमेट्री के निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में फरवरी के प्रथम सप्ताह तक निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।हार्टिकल्चर एवं लैण्ड स्केपिंग कार्य के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदाई संस्था सी एण्ड डीएस को निर्देश दिया कि उद्यान विभाग से समन्वय कर ऐसे पौधे रोपित किये जाएं जो बारोमास हरे भरे रहें ताकि स्थल की सुन्दरता बनी रहे और लोगों को छाव भी मिले,उन्होनें निर्देश दिया कि गार्डेनिंग का अवशेष कार्य भी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कराये। चित्तौरा झील के तट का निरीक्षण करते हुए डीएम ने निर्देश दिया की यहां पर गन्दगी व पूजा की सामग्री कलेक्शन के लिए अलग-अलग बड़े आकार के डस्टबिन रखवा दिये जायें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि स्मारक के प्रवेश द्वार से परिसर के अन्दर तक ऐसे लाईटिंग की जाए जिससे भवन और भी भव्य एवं सुन्दर दिखे, डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को वीआइपी गेस्ट हाउस व सभागार के आवश्यक रंग रौगन कराये जाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड प्रदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी, बीडीओ चित्तौरा सौरभ त्रिपाठी, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम, सहायक अभियन्ता आर.के. तिवारी, अवर अभियन्ता रजनीश आर्या, सी एण्ड डीएस के स्थानिक अभियन्ता भानु प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 माह से मानदेय ठप, अब कलम बंद से ठप पड़ा सिस्टम—मनरेगा कर्मियों का उग्र तेवर, प्रशासन को दी खुली चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली विकास खंड में मनरेगा कर्मियों का आक्रोश अब…

51 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद में महिलाओं को किया गया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा…

57 minutes ago

एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 28 अप्रैल अंतिम ति

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ की प्रधानाचार्या ने जानकारी दी है कि…

1 hour ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 150 में से 10 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य…

1 hour ago

तहसील दिवस में प्रशासन सख्त

डीएम-एसएसपी ने सुनीं 180 शिकायतें, मौके पर 18 का निस्तारण जमीन कब्जा, धान भुगतान, वरासत…

1 hour ago

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा जौनपुर: वार्षिक महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

जौनपुर में शिक्षा और संस्कार का अनूठा संगम: कैलाश नाथ सिंह शिक्षण संस्थान का वार्षिक…

4 hours ago