युवाओं के सर्वागींण विकाश के लिये खेल बहुत ही आवश्यक है- बिपुल पाण्डेय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सलेमपुर द्वारा युवा पखवाड़ा के अंतर्गत खेलो भारत अभियान के तहत एकदिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन भागवत बाबा खेल मैदान चकरवा में किया गया गया।जिसमें स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब एवं बाबा साहब अम्बेडकर क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक खेल हुआ ,जिसमें बाबा साहब अम्बेडकर क्रिकेट क्लब ने स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब को 15 रनों से हराया।दोनों ही टीमो के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया ।उक्त खेल के उद्घाटन में पधारे सेवार्थ विद्यार्थी गोरक्ष प्रान्त के प्रांत सह संयोजक विपुल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु खेल अति महत्वपूर्ण है।खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों के शारीरिक क्षमता का विकास होता है।जिला संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम ने कहा कि युवाओं विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु आभाविप अपने विभिन आयामो एवं गतिविधियो के माध्यम स्व समाज क्षेत्र में कार्य कर रही है। उक्त अवसर पर अभाविप के जिला संयोजक सचिन पासवान खेलो भारत के जिला संयोजक सूरज गुप्ता नगर मंत्री राहुल रौनियार,रामजीत, अजीत,रंजन,सलमान,सुहेल,सोनू,प्रदीप समेत सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

10 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

10 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

11 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

11 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

11 hours ago