नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल और बाइक हुई जलकर खाक

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अतरौलिया थानाक्षेत्र के केशवपुर स्थित पुल के पास मंगलवार की देर शाम को परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे दो छात्र दुर्घटना में घायल हो गए, दुर्घटना के बाद बाइक धू-धू कर जलने लगी। बीच सड़क पर बाइक जलता देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि दो युवक अतरौलिया की ओर से बूढ़नपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर अचानक नीलगाय आगई।
जानकारी के अनुसार जलालपुर कौड़िया निवासी विपिन व तमरुआ निवासी सिकंदर निषाद , अम्बेडकरनगर स्थित एक निजी महाविद्यालय से परीक्षा देकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच सड़क पर अचानक नील गाय आजाने से बाइक टकरा गई और दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए। स्पीड ज्यादा होने के कारण बाइक फिसलते हुए आगे निकली, बाइक को सड़क पर फिसलने के कारण उसमें से चिंगारी निकली और बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह से जलकर राख हो गई, हालांकि गनीमत यह रही कि दोनों युवक बाइक से पहले ही गिर चुके थे, जिससे उनकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों युवकों की हालत ठीक है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस मामले में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि घायल दोनों युवकों का अंबेडकरनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों घायल युवक परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे थे रास्ते में उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई और बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड और पुलिस फोर्स पहुंची तब तक बाइक जल चुकी थी। घटना की जांच की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

12 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

12 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

12 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

12 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago