डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग की

निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में विलम्ब व शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर होगी कार्यवाही

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट की प्रगति व आई जी आर एस के अन्तर्गत जन शिकायतों के सुनवाई व निस्तारण की समीक्षा बैठक विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आई जी आर एस द्वारा की गई जन शिकायतों का निस्तारण में विलम्ब व जन शिकायत कर्ता द्वारा असंतुष्ट रहने के कारण बार बार पोर्टल पर शिकायत अपलोड करने पर जारी होगी नोटिस पत्र। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में निमार्णाधीन प्रोजेक्टो में बिलम्ब व शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी। हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि इसे हल्के में न लिया जाय।
उन्होंने सभीअधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से सम्बन्धित निमार्णाधीन प्रोजेक्टो की प्रगति में पूर्ण व अधूरे कार्यो, आई जी आर एस द्वारा जन शिकायतों को सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कराये, जिससे पता चले कि किस विभाग द्वारा कार्यवाही की गयी है।
निर्माणाधीन व जन शिकायतों में विलम्ब व असंतुष्ट शिकायत कर्ता में पी डब्लू डी,उप सम्भागीय कृषि विभाग, कृषि रक्षा, पशुपालन द्वारा टीकाकरण,बेसिक शिक्षा की मिड डे मील, किताबों का वितरण, सहकारिता, मत्स्य व अन्य विभागो को निस्तारण में सुधार लाने हेतु निर्देश दिया।
बैठक में डी एस टी ओ अजय कुमार श्रीवास्तव,पी डी रामदरश चौधरी,अपर सीएमओ डा आर. प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी,अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी,जल निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

11 minutes ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

17 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

26 minutes ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

32 minutes ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

37 minutes ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

42 minutes ago