डीएम ने गेहूँ खरीद में ग्राम प्रधानों का सक्रिय सहयोग प्राप्त करने के सम्बन्ध में डीपीआरओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूँ खरीद में ग्राम प्रधानों का सक्रिय सहयोग प्राप्त करने के सम्बन्ध जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया तथा प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर गेहूं खरीद में ग्राम प्रधान का सक्रिय सहयोग प्राप्त करने तथा इच्छुक ग्राम पंचायत को गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के अधीन क्रय एजेन्सी नामित किए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये है।
वर्तमान में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत कृषकों से गेहूं क्रय किया जा रहा है। सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूं की आवक कम हो रही है, जिसके कारण बिचौलियों की सक्रियता सम्भावित है ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय के लिये किसानों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किये जाने हेतु ग्राम प्रधानों को भी सम्मिलित किया जाये। गेहू खरीद के संबंध में जिलाधिकारी ने जनपद समस्त ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर गेहूं खरीद में ग्राम प्रधान सहयोग करे जिससे अधिकाधिक गेहूँ खरीद सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम सभा के प्रधानों से यह सूचना प्राप्त होती है कि ग्राम सभा में कृषकों के पास 100 कुन्तल गेहूँ विक्रय हेतु उपलब्ध है तो उसकी खरीद सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी / जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा ग्राम सभा मे जाकर प्रक्रिया का पालन कराते हुए तत्काल खरीद कराया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि जिस ग्राम प्रधान द्वारा सर्वाधिक गेहूँ सरकारी क्रय केन्द्रों पर विक्रय कराया जायेगा, उनको विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि यदि कोई ग्राम पंचायत गेहूँ खरीद के लिये खाद्य विभाग के अधीन एजेन्सी बनने हेतु इच्छुक है तो प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर क्रय एजेन्सी नामित किये जाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय तथा उक्त ग्राम पंचायत के सचिव को 02 दिवस में प्रशिक्षित किये जाने की कार्यवाही जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा पूर्ण करायी जाय ग्राम पंचायत को एजेन्सी नामित किये जाने पर उनके द्वारा किये गये खरीद को भारतीय खाद्य निगम को प्राप्त कराया जायेगा। ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी गेहूं खरीद किये जाने पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि रू0 27/-प्रति कुन्तल कमीशन देय होगा। भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही गेहूँ खरीद सुनिश्चित करायी जाय।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कृषक हित में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त का जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्रत्येक ग्राम स्तर पर किसानों से सरकारी गहूँ खरीद में ग्राम प्रधान का सक्रिय सहयोग प्राप्त कराना सुनिश्चित करें तथा इच्छुक ग्राम पंचायत को गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के अधीन क्रय एजेन्सी नामित किये जाने का प्रस्ताव जिला खाद्य विपणन अधिकारी सन्तकबीरनगर को अविलम्ब प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

7 minutes ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

14 minutes ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

19 minutes ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

24 minutes ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

3 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

3 hours ago