मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय कुमार ने बताया है कि मत्स्य विभाग द्वारा 20 मई 2023 से समस्त विभागीय योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत नये तालाबों का निमार्ण प्रथम वर्ष निवेश सहित (मीठे जल), वायोफलाक तालाब निर्माण निवेश सहित, वृहद आर०ए०एस०, लघु आर०एस०, बैकयार्ड आर.ए.एस., मोटर साईकिल विद आइस बाक्स, साईकिल विद् आसइ बाक्स, थ्री व्हीलर विद आइस बाक्स, कियोस्क, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र इत्यादि के लिये आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकारमछुआ कल्याण कोष, निषादराज नाव अनुदान योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य) योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु प्रात्र व्यक्तियों को विभागीय पोर्टल http//fymis.upsdc.gov.in पर आन लाइन आवेदन करना अनिवार्य है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, संत कबीर नगर विकास भवन तृतीय तल पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

6 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

13 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

30 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

34 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

42 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

44 minutes ago