2 दिन में पूर्ण करें यू-डायस पोर्टल पर मदरसों का डाटा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने जनपद के समस्त राज्यानुदानित, मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्यों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि यू-डायस पोर्टल पर School profile and facility, Teacher Modoule and student Modoule फीडिंग, अपडेशन का कार्य पूर्ण किये जाने हेतु कार्यालय पत्र, व्हाट्सएप ग्रुप एवं कार्यालय के दूरभाष के माध्यम से अनेको बार निर्देशित किया गया हैl परन्तु अभी तक यू-डायस पोर्टल पर 01-मदरसा द्वारा School profile and facility, 12 मदरसों द्वारा Teacher Modoule एवं 122 मदरसों द्वारा Student Modoule फीडिंग/अपडेशन का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है, जो अत्यन्त ही लापरवाही का द्योतक है।
उन्होंने बताया कि अभी तक जिन मदरसों द्वारा यू-डायस पोर्टल पर उक्त कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, उन्हें अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि यू-डायस पोर्टल पर School profile and facility, Teacher Modoule and student Modoule फीडिंग/अपडेशन का कार्य 02 दिवस के भीतर पूर्ण करते हुए जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, विकास भवन को अवगत कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में मदरसे के मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित मदरसे का होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

4 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

4 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

11 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

12 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

12 hours ago