डीएम ने आरटीई जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा आरटीई जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
प्रचार वाहन 4 दिनों तक जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रों में जाएगा तथा जनता को जागरूक करेगा कि वह 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच प्राइवेट स्कूलों में सरकारी नियम के अनुसार कक्षा 1 में दाखिला कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंl ऑनलाइन आवेदन हेतु एक फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर की आवश्यकता है कि अभिभावक किसी भी साइबर कैफे, सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन करा सकते हैं यदि ऑनलाइन कराने में कोई समस्या आ रही हो तो अपने नजदीकी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से निशुल्क ऑनलाइन करा सकते हैं यदि ब्लॉक स्तर पर भी कोई समस्या हो तो वह अपना आवेदन समस्त कागजातों के साथ जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बने हुए हेल्प डेस्क पर जमा कर सकते हैं जिसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहयोग से ऑनलाइन करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला समन्वयक रजनीश बैजनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago