संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में व्यापार बंधु व रोटरी क्लब के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा हुई।
बैठक में जिलाधिकारी श्री कुमार द्वारा जनपद के व्यापारी नेताओं और व्यापारियों को बताया कि जनपद में विभिन्न योजनाएं व्यापारियों के हित के लिए चलाई जा रही है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या का हर संभव, त्वरित समाधान किया जाएगा।
व्यापारियों की मांग पर बाट माप, मंडी समिति, जिला पंचायत,श्रम विभाग एंव जीएसटी द्वारा लगाये जाने वाले शुल्क, कर एवं विभागीय नियमों व गतिविधियों की जानकारी देने के लिए भी व्यापारियों द्वारा निवेदन किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी कहा गया कि संबंधित विभागों द्वारा अगली बैठक के समय 10 मिनट का एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा, जिससे कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उपायुक्त राज्यकर राजेश कुमार पांडे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंबदा सिंह व व्यापार मंडल के सर्वदानन्द पाण्डेय सहित पदाधिकारीगण व व्यापारीगण तथा रोटरी क्लब के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…
जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…
14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…
नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…
4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…