सरकारी उचित दर की दुकानों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के विकास खण्ड नौगढ़ एवं विकास खण्ड बांसी की विभिन्न सरकारी उचित दर विक्रेता की दुकानो का जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा स्टाक रजिस्टर एवं विक्री रजिस्टर का मिलान किया गया। इसके साथ साथ उपस्थित राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से वार्ता की गयी। वार्ता के लाभार्थियों द्वारा जानकारी दी गयी कि, राशन समय से व सही मात्रा मिल रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिला पूर्ति अधिकारी को अन्त्योदय कार्ड धारको का, आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक एवं ए0आर0ओ0 (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी) को निर्देश दिया कि, क्षेत्र में भ्रमणशील रहे एवं उचित दर दुकानो का निरीक्षण करते रहे। इसके साथ ही लाभार्थियों को समय से एवं सही मात्रा में राशन मिलता रहे। लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, पूर्ति निरीक्षक नौगढ़, पूर्ति निरीक्षक बांसी आदि उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सीड ड्रिल तकनीक से आसान हुई धान की खेती, किसानों को समय और लागत में मिल रही बड़ी राहत

बेहन, रोपाई और मजदूरों की समस्या से छुटकारा, आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बढ़ रहे…

7 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में…

7 hours ago

महराजगंज में जर्जर हुआ शिकारपुर पुल, गहरे गड्ढों से हर दिन हादसे का खतरा

नारायणी शाखा नहर पर बने पुल में गहरे गड्ढों से बढ़ा खतरा, मरम्मत न होने…

7 hours ago

Kota Student Suicide: कोटा में यूपी के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्र की…

9 hours ago

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से मांगी चुनाव की तारीख

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को…

9 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

9 hours ago