31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश स्काउट केयर अभियान के अंतर्गत 31 जुलाई को विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रोवर्स-रेंजर्स विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देंगे।
प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर रोवर्स एवं रेंजर्स कार्यालय में जिला संयोजक एवं जिला आयुक्त (रोवर्स) प्रो. शरद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशन में संचालित स्काउट केयर अभियान का उद्देश्य जिम्मेदार नागरिकता, सेवा भावना, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण और राष्ट्रप्रेम की भावना को समाज तक पहुंचाना है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई को विश्वविद्यालय के रोवर्स एवं रेंजर्स कार्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय की टीमें स्वच्छता आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम का चयन कर उसका नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा।
प्रो. शरद कुमार मिश्र ने सभी प्रशिक्षकों को प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं का समयबद्ध संचालन विश्वविद्यालय स्तर पर सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक रोवर्स एवं रेंजर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
बैठक में आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस अवसर पर इशरत सिद्दीकी, किरन देवी, ओम प्रकाश उपाध्याय, राजू मौर्य, विशाल यादव, सिद्धार्थ कुमार, आदित्य प्रजापति, विशाल शर्मा, सेजल साहनी, नंदिनी सैनी, पल्लवी शर्मा, मनोज तथा अन्य प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

24 minutes ago

18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं और नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों…

35 minutes ago

सिकंदरपुर में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ समारोह

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

49 minutes ago

पीईटी परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 11 केंद्रों पर रहेगा पर्याप्त पुलिस बल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने…

55 minutes ago

बैंक रिकवरी एजेंट पर लाठी-डंडों से हमला, जिला अस्पताल रेफर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। खजूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को बैंक के रिकवरी एजेंट पर…

1 hour ago

अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून! देवरिया में छात्रों को सिखाई गई रॉकेट बनाने और उड़ाने की तकनीक

आसमान छूने की तैयारी! देवरिया में छात्रों ने सीखी रॉकेट लॉन्चिंग की तकनीक, मिनी रॉकेट…

2 hours ago