देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा मिला आरोपी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना देवरिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक पीली धातु का लॉकेट और ₹6,900 नकद बरामद किया है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹41,900 बताई गई है।
जीआरपी गोरखपुर के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे रामकृष्ण भारद्वाज तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज मिश्रा (36 वर्ष) निवासी बौरडीह, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। उसे रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद ₹2,000 जीआरपी थाना बलिया में दर्ज एक मुकदमे से, ₹4,900 जीआरपी थाना मऊ में दर्ज मुकदमे से तथा बरामद पीली धातु का लॉकेट जीआरपी थाना देवरिया में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करता था। चोरी किए गए आभूषण और अन्य सामान को राह चलते लोगों को बेचकर प्राप्त धन से अपने शौक पूरे करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से रेलवे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

मुख्य बरामदगी:
एक पीली धातु का लॉकेट
₹6,900 नकद
कुल अनुमानित कीमत: ₹41,900

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

9 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

9 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

10 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

10 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

12 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

12 hours ago