डीएम एवं एसपी ने किया विभिन्न छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा की तैयारियों के दृष्टिगत आज परमार्थी पोखरे, भाटपाररानी स्थित रानी के पोखरे तथा सलेमपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित नदावर घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने के संबन्ध में अधिकारियों को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर प्रशासन द्वारा विशेष इतंजाम किये जायेंगे। इस संबन्ध में 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ईओ, बीडीओ तथा एडीओ पंचायत का दायित्व होगा कि वे पूजा स्थल/घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, तालाब/नदी में बैरिकेडिंग, नदी घाटों के निकट गोताखोर व नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था कर ली जाए, जिससे वाहनों की वजह से लगने वाले जाम पर लगाम लग सके। समस्त छठ पूजा स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध रहेगा, जिससे आवश्यक संदेश पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुँचाया जा सके।
जिलाधिकारी ने परमार्थी पोखरे एवं अन्य संकरे स्थानों पर स्थित छठ पूजा स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पटाखों का प्रयोग नहीं करने का अनुरोध किया। साथ ही तालाब, पोखरों एवं घाटों पर सफाई के विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा स्थलों पर चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि छठ पूजा स्थलों की सतत निगरानी की जाएगी। सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

24 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago