गूगल मीट के माध्यम से सीडीओ ने की बाढ़ की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से नदियों के जल स्तर से हुई वृद्धि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से क्षतिग्रस्त सरकारी सम्पत्ति का आकलन कर विस्तृत व्यौरा प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं सम्बन्धित अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवरिया द्वारा 10 बिन्दुओं पर सूचना माँगी गयी। सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि, निर्धारित प्रारूप पर सूचना 28 अक्टूबर 2022 को 12.00 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध कराये।
अधिशासी अभियन्ता बाढ खण्ड अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि० प्रा०ख० / निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत खण्ड, बरहज, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि सर्वे का कार्य चल रहा है ससमय सूचना उपलब्ध करा दी जायेगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित प्रारूप सूचना उपलब्ध करा दी गयी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि पशुओं में बिमारी की पहचान कर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करे तथा पशुओं में टीकाकरण का कार्य मे शिथिलता न बरती जाए। सहायक अभियन्ता, नलकूप द्वारा अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त नलकूप की नालियों का विभाग द्वारा आकलन करा दिया गया है जिसे विभाग द्वारा स्वयं बनवाया जायेगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विभागीय क्षतिग्रस्त सरकारी सम्पत्ति का आकलन कर विस्तृत व्यौरा ससमय प्रस्तुत करे।
मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया से अपेक्षा की गयी कि मेडिकल की टीम से सर्वे कराकर किसी भी प्रकार की बिमारी की आशंका को देखते हुए दवाओं की उपलब्धता, व्यवस्था एवं बिमार रोगी का पहचान कर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाए। तथा निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराए।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

22 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

23 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

23 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago