अज्ञात कारणों से लगी आग, नगदी व गृहस्थी जलकर राख

कर्नलगंज/गोंड़ा (राष्ट्र की परम्परा)l आग लगने से घर में रखा नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम कुम्हरौरा निवासी अरविन्द कुमार गोस्वामी बुधवार की रात्रि भोजन करके अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर सो रहे थे। रात्रि करीब ग्यारह बजे उसकी नींद खुली तो घर से धुंआ निकलता देखाई दिया। वह तुरंत घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि घर में आग लगी थी। हल्ला गुहार पर गांव के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। पीड़ित अरविन्द ने बताया कि ग्रामीणों कि कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखा करीब एक लाख नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि लेखपाल को जांच करने के लिए मौके पर भेजा गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

9 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

9 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago