बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बन्दियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजेश यादव, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, शेषनाथ यादव, डॉ परितोष पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…