स्वयं नालियां साफ करने को मजबूर ग्रामीण, नही आता सफाई कर्मी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रंजीतबोझा में नालियों की सफाई न होने के कारण हल्की बारिश होने से गांव की सड़कें जलमग्न हो गयी। जिससे ग्रामीणों को जलभराव की वजह से आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है। ग्राम पंचायत रंजीतबोझा में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग 15 वर्ष पहले चकिया रोड से गांव के बाहर तक डामर रोड बनवाईं गयी थी। परन्तु अब यह रोड पुरी तरह जर्जर हो चुकी है। कुछ दिन पहले इस मार्ग पर एक दो बार चकतियां लगाकर मरम्मत की गई थी। कुछ दिन में फिर रोड में गड्ढे में तब्दील हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव के सफाई कर्मी सुरेश कुमार द्वारा नालियों की सफाई लगभग 6 महीने में एक बार दिहाड़ी मजदूर लगाकर सफाई करवा देते हैं। कभी-कभी तो नाली सफाई के अभाव में जाम हो जाती है। जिसे ग्रामीणों को स्वयं नालियों की सफाई करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है हम लोगों ने कई बार इसकी शिक़ायत ब्लॉक मुख्यालय पर जाकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) असफाक अहमद से किये, लेकिन उनके द्वारा यही कहा गया कि दो तीन दिन में सफाई करा दी जाएगी। गांव में गंदगी होने की वजह से इस समय गांव में चेचक की बीमारियां भी फैली हुई है। इससे ग्रामीण बहुत परेशान हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

4 minutes ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

21 minutes ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

31 minutes ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

37 minutes ago

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

41 minutes ago

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

58 minutes ago