आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू – भागीरथी

कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर, देवरिया । देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर मनाई।नगर के नेहरु पार्क स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश को आजाद कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि उनके सिद्धान्त पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि वह अंग्रेजों के सामने कभी झुके नही, नौ साल जेल में रहने के बाद भी समझौता नही किया ।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि आज अगर देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है तो वह नेहरू की देन है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि वह युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे,देश का परचम पूरे विश्व में लहराया। कार्यक्रम को जिला सचिव लालसाहब यादव, रामविलास तिवारी,अखिलेश मिश्र, अभिनीत उपाध्याय,सत्यम पांडेय,मनीष रजक,दयाशंकर यादव, डॉ याहिया अंजुम, राहुल मिश्र, सतीश यादव, रणजीत सिंह, शफी अहमद एडवोकेटआदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

29 minutes ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

40 minutes ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

50 minutes ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

1 hour ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

1 hour ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

1 hour ago