डीएम व एसपी ने दुर्गा पांडालों तथा विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

दोनों अधिकारियों ने पैदल मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का कराया एहसास

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा श्यामदेउरवा, परतावल, घुघली स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया।
दोनो अधिकारियों द्वारा सबसे पहले श्यामदेउरवा और परतावल स्थित पंडालों का निरीक्षण किया गया। परतावल में दोनो अधिकारियों ने पैदल मार्च कर आमलोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इंदरपुर, घुघली और शिकारपुर में विभिन्न दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों को देखा।
उन्होंने दशहरा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने हेतु जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने विसर्जन के दृष्टिगत विशेष इंतजाम करने और सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन स्थलों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रखें। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

21 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago