मनाई गई जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा बरहज स्थित सपा कैंप कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,भारत रत्न, संपूर्ण क्रांति के जनक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बेचू लाल चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण को इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है,जयप्रकाश नारायण ने 1974 में भ्रष्टाचार बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन चलाया जिससे घबरा कर तत्कालीन सरकार ने इमरजेंसी लागू कर विपक्षी नेताओं को जेल में डालना शुरू कर दिया, जिसके परिणाम स्वरूप सरकार बदल गई। ठीक उसी प्रकार आज प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की आवश्यकता है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरे राम चौधरी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया, वे संपूर्ण क्रांति के जनक थे।
इस दौरान मुख्य रूप से – पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अब्दुल खालिक, राष्ट्रीय सचिव राजन गुप्ता, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विकास विश्वकर्मा, श्रीकांत यादव, आफताब आलम, गुलाब यादव, अफजाल अंसारी, जकी अहमद, नेहाल अंसारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

20 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago