सर्राफ की दुकान में चोरी का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा

प्रकरण के सफल अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25000/- का नगद इनाम दिया गया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले की थाना भिटौली पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर अंतर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर ज्वेलरी दुकान में की गई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी से लगभग 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम पीली धातु बरामद किया है, जो हाल ही में हुई ज्वैलरी शॉप चोरी का हिस्सा था। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने इस सफलता को हासिल किया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य के नेतृत्व में, सिराजुल हक उर्फ जमील उम्र 32 वर्ष, निवासी मनिकौरा टोला, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर को 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:20 बजे सुमित्रा नन्द शिशु मंदिर पिपरा खादर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ने 10 अक्टूबर 2024 की रात में धर्मपुर बाजार स्थित सचिन ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था ।आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी और सोने के आभूषण चुराए थे। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए ।आरोपी उन ज्वैलरी की दुकानों को निशाना बनाता है जिनमें तिजोरी नहीं होती। इस बार भी, आरोपी ने धर्मपुर बाजार की सचिन ज्वेलर्स की दुकान की रात में ताला तोड़कर चोरी की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में इस जटिल मामले को सुलझा दिया। प्रकरण के सफल अनावरण, गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा व्यक्त करते हुए मौके पर ही 25000/- रुपए का इनाम दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य,उ0 नि0 शाहिद सिद्दीकी,उ0 नि0 चन्द्र पाल यादव, उ0 नि0 जितेन्द्र यादव,हे0 का0 रवि प्रताप सिंह,हे0 का0 विद्यासागर हे0 का0 संजीव श्रीवास्तव, सर्विलांस टीम महराजगंज शामिल रहें।
Karan Pandey

Recent Posts

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

7 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…

9 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर वन अपराधियों के खिलाफ कसेगा शिकंजा

वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…

12 minutes ago

जीवन के रहस्य

अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…

13 minutes ago

जब मौत ने कहा—“मैं तो मजाक कर रही थी!”

अस्पताल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की गंभीरता के…

15 minutes ago

संत विनोबा भावे की जयंती पर उनके विचारों और सर्वोदय दर्शन को किया गया याद

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महान गांधीवादी विचारक एवं समाज…

18 minutes ago