डीएम व एसपी ने चौक मेला की तैयारियों के संबंध में की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। खिचड़ी मेले के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय चौक में बैठक की।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि खिचड़ी मेला को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएं। इसके लिए पार्किंग, बैरिकेडिंग, चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन, सफाई आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने 14 जनवरी से 16 जनवरी तक पूर्वाह्न 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक समुचित स्टाफ और दवाओं के साथ हेल्थ कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही तीनों दिन 24 घंटे एक इमर्जेंसी मेडिकल टीम को 02 एंबुलेंस के साथ तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया है।
उन्होंने मेले के दौरान आने वाले लोगों की संख्या और उसके अनुपात में वाहनों के लिए विभिन्न मार्गों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम सदर को निर्देशित किया। नगर पंचायत चौक को सभी पार्किंग के पास पानी के टैंकर और अस्थाई शौचालय को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्किंग में पर्याप्त प्रकाश और अलाव की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। साथ ही पार्किंग पर रेट लिस्ट सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पार्किंग कर्मियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य करें। मंदिर परिसर और मेला प्रांगण सहित पूरे क्षेत्र में एंटी लार्वा और फॉगिंग का निर्देश दिया। पर्याप्त संख्या में नगर पंचायत और और डीपीआरओ को सफाई कर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में मेला क्षेत्र में लगाने का निर्देश दिया तथा पूरे क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में उन्होंने एक्सईएन विद्युत महाराजगंज को आवश्यक निर्देश दिया। मेला को भव्यता प्रदान करने हेतु स्वागत द्वार के निर्माण और मंदिर प्रांगण में एलईडी स्क्रीन लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाने का निर्देश दिया, ताकि मेला क्षेत्र की निगरानी की जा सके। उन्होंने मेला क्षेत्र में झूलों आदि के फिटनेस की जांच का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में वर्दी और सादे वेश में महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल को तैनात करने का निर्देश। साथ ही एक दमकल वाहन को भी तैनात करने के लिए कहा। पुलिस अधिक्षक ने पार्किंग और बैरिकेडिंग के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को मेला अधिकारी नामित करते हुए एक एकीकृत कमांड सेंटर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने यहां पर एक नायब तहसीलदार, सीओ, डीपीआरओ, एडीओ पंचायत सहित संबंधित अधिकारियों को तैनात करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों का क्रियान्वयन तत्परता और कुशलता के साथ करें, ताकि खिचड़ी मेला को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
इसके बाद दोनो अधिकारी बाबा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और खिचड़ी मेले के दृष्टिगत चल रही तैयारियों को देखा। साथ ही मंदिर में प्रवेश और निकासी व्यवस्था को देखा और आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम पंकज कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जी. एस. यादव, एसओ चौक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

31 minutes ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

45 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

46 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

55 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

1 hour ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

1 hour ago