डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया मासिक निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के गुणवत्तापूर्ण व नियमानुसार निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने बंदियों की विधिक समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जेल अधीक्षक को सजायाफ्ता कैदियों को जेल मेन्युअल के अनुसार निर्धारित वर्दी में रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अपने सामने बंदियों के थैलों की जांच कराई और कहा कि बंदियों के पास अनुमन्य वस्तुओं के अतिरिक्त अन्य कोई सामान न हो, इसको जेल प्रशासन सुनिश्चित करे।
उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और महिला बंदियों के बच्चों को उपहार वितरित किया। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया। नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान बंदियों को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ होने के तत्काल बाद बंदियों को बैरक में स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जेल परिसर में निर्मित ओपेन जिम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक के साथ किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत ओपेन कारागार मुख्यालय द्वारा कराया गया है।
वर्तमान में जेल में कुल 675 बंदी निरुद्ध थे। इनमें 582 पुरुष बंदी और 42 महिला बंदी हैं, जबकि विदेशी बंदी 07 हैं।
इस दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

नाना पाटेकर नहीं रहे: 75 की उम्र में थमा दिग्गज अभिनेता का सफर, रितेश देशमुख हुए भावुक

फोटो goo गोवा/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना…

37 minutes ago

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, करियर-धन-प्रेम और शिक्षा का हाल

आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2026: गुरुवार का दिन कई राशि वालों के लिए नई…

57 minutes ago

बालों की ग्रोथ के लिए रोजमेरी ऑयल या मिनॉक्सिडिल? जानिए किसका असर ज्यादा, रिसर्च में क्या आया सामने

रोजमेरी ऑयल बनाम मिनॉक्सिडिल: क्या सच में दोबारा उग सकते हैं बाल? जानिए रिसर्च और…

1 hour ago

मोदी के 25 वर्ष: जनविश्वास कायम, लेकिन बदल रहे सवाल

क्या देश में मोदी विरोधी लहर की शुरुआत हो चुकी है? आज चुनाव हों तो…

2 hours ago

देश-विदेश से आएगी संगत, कटनी की धरती पर दिखेगा भक्ति और मानवता का विराट स्वरूप

हरे माधव वर्सी पर्व 2026: आध्यात्मिक महाकुंभ! उमड़ेगा श्रद्धा का महासागर, अमृत-वर्षा, सेवा और सत्संग…

2 hours ago