महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ– सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन सुनिश्चित करे कि कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित न रहने पाए। उन्होंने नगर पालिका के माध्यम से नियमित तौर पर फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव का निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि बैरक का आकस्मिक निरीक्षण और निरुद्ध कैदियों की व उनके पास मौजूद सामान की गहन जांच नियमित तौर पर सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान जेल में 738 बंदी निरुद्ध थे। इनमे 53 महिला और 685 पुरुष बंदी थे। जेल में 48 अल्पवयस्क और 12 विदेशी बंदी भी निरुद्ध थे।
इस दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…