बिना मान्यता चल रहे एक विद्यालय को कराया बंद
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा अमान्य विद्यालयों के प्रति कार्रवाई किए जाने के जारी निर्देश के क्रम में बुधवार को दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी ने 60 विद्यालयों व चार कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध नोटिस जारी किया। साथ ही बिना मान्यता के चल रहे एक विद्यालय को बंद कराते हुए छात्रों का नामांकन नजदीक के सरकारी स्कूल में कराने का निर्देश दिया।
बुधवार को शासन के निर्देश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद राय ने दुदही विकास खंड के नरहवां अचरज दुबे में एमजीपीआई पैराडाइज विद्यालय की जांच की। जांच में विद्यालय बिना मान्यता के चलते पाया गया। बीईओ ने विद्यालय को तत्काल बंद करवाते हुए यहां नामांकित सौ से अधिक छात्रों का नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया। बीईओ ने बिना मान्यता के या कम कक्षाओं की मान्यता पर ऊंची कक्षाएं चलाने वाले 60 सूचीबद्ध विद्यालयों, व
अपंजीकृत चार कोचिंग संस्थाओं को नोटिस जारी किया। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अमान्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा है। बीईओ ने कहा कि बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित पाए जाने पर एक लाख रुपए जुर्माना सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…