गोरखपुर- सोनौली राजमार्ग निर्माण के संदर्भ में डीएम ने की समीक्षा बैठक

प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को 10 अगस्त तक निस्तारित करने का डीएम ने दिया निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)‌। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग निर्माण के संदर्भ समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाने, छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होंने प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को 10 अगस्त तक निस्तारित करने का निर्देश दिया। फरेंदा तहसील के अंतर्गत महदेवा बुजुर्ग और नौतनवां तहसील के अंतर्गत सुकरौली, कुंसेरी उर्फ बिशुनपुर, नौतनवा व कुंसेरवा में मुआवजा वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए एसडीएम फरेंदा व एसडीएम नौतनवां को नियमित समीक्षा करते हुए 10 अगस्त तक मुआवजा वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है, उनमें ध्वस्तीकरण को 10 अगस्त तक पूर्ण करें। इस संदर्भ में तहसील और एनएचएआई को संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा एनएचएआई और पीएमसी को निर्देशित किया कि जिन मामलों में मूल्यांकन का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, उनको अविलंब पूरा करें, ताकि प्रतिकर भुगतान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण हेतु वृक्षों के कटाई को भी समय से पूर्ण करने तथा ध्वस्तीकरण कार्य को मूल्यांकन के उपरांत करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार और एनएचएआई के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

4 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

9 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

9 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

9 hours ago