डीएम ने एसपी के साथ चीनी मिल नानपारा में सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का किया निरीक्षण

शत प्रतिशत गन्ना किसानों की समस्याओं का निराकरण कराये जाने के दिये निर्देश

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल समिति नानपारा द्वारा चीनी मिल परिसर में आयोजित समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन किसान मेला का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेले में उपस्थित चीनी मिल समिति के गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल क्षेत्र के डेलीगेट एवं कृषकगण अपने सर्वे, सट्टा में अभिलेखों की जांच करा रहे थे। विगत 21 से 30 सितम्बर 2022 तक लगाये गये मेले में सर्वे, सट्टा सम्बन्धित 3681 आपत्तियां प्राप्त हुई जिनका शत-प्रतिशत निराकरण करा दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा कृषकों से संवाद स्थापित करते हुए किसानों को सुझाव दिया कि वे अपनी समस्याओं का निराकरण करा लें ताकि गन्ना बेचने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। डीएम ने चीनी मिल को निर्देशित किया कि किसानों के सभी समस्यओं का समाधान करा दिया जाय।
मेले में चीनी मिल समिति में आन-लाइन घोषणा पत्र भरने तथा नये सदस्य बनाने की भी व्यवस्था की गई है जिससे पेराई सत्र 2022-23 में कृषकों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या न आये। आन-लाइन घोषणा पत्र भरने एवं नये सदस्य बनने तथा उपज बढ़ोत्तरी की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2022 तक है। किसान बन्धु इसका अधिक से अधिक लाभ उठायें। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ जंग बहादुर यादव, तहसीलदार नानपारा पियूष श्रीवास्तव, चीनी मिल के सामान्य प्रबन्धक शेर बहादुर, प्रशिक्षु सीओ आनन्द कुमार राय सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago