संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि वन स्टाप सेंटर संयुक्त जिला चिकित्सालय के परिसर में संचालित है। वन स्टॉप सेंटर में किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सीय सहायता व 05 दिवसीय अल्पावास की सुविधा प्रदान की जाती है।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली व उसमें कार्यरत कार्मिकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्मिक समय से अपनी ड्यूटी उपस्थित रहे व पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।
इसअवसर पर प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रबंधक कौशल विकास मिशन, जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…
सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…