रहस्यमयी तरीके से कई पशुओं की मौत से किसान परेशान

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना क्षेत्र के गांव पलिहुरा में रहस्यमई तरीके से तीन दुधारू पशुओं सहित सात जानवरों की गुरुवार रात मौत हो गई। पांच पशु बीमार है।परेशान किसान नें इसकी पुलिस को सूचना दीं। वहीं जानकारी पाकर डिप्टी सीवीओ प्रवीण त्यागी, टीम सहित पलिहुरा गांव पहुंचे, जहां बीमार जानवरों को दवाई देकर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया। हल्का लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर इसकी पड़ताल की।पलिहुरा के हरिशंकर ने बताया रात में उनके सभी जानवर पशुशाला में बंधे थे। तभी रात 12 बजे के करीब उनकी तीन दुधारू भैंस व चार अन्य पशुओं नें अचानक तड़पकर दम तोड़ दिया ।पशुओं को तड़पता देख हाल-बेहाल हो गया। देखते देखते उनके सात पशुओं की मौत हो गई और पांच पशु बीमार है।डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही थाने में प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग डिप्टी सीवीओ प्रवीण त्यागी, डॉक्टर कौशल कुमार नें किसान से जानकारी जुटाई।बीमार पशुओं का उपचार करने के साथ ही मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया।वहीं हल्का लेखपाल ने भी किसान को सरकार द्वारा दी जाने वाली हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।डिप्टी सीवीओ प्रवीण त्यागी ने बताया पशुओं में फूड प्वाइजनिंग होने का अंदेशा है।प्रतीत हुआ हैं कि यह सब जानवरों द्वारा हरा चारा(चरी) खाने से हुआ है।जिस पशु ने ज्यादा चारा खाया वह अत्यधिक बीमार हुआ। पशुओं को एंटीडोट दे दिया है।हालत में सुधार है। किसान द्वारा बोई गई चरी का रंग भी अत्यधिक गहरा है। हरा चारा खिलाने को मना किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago