Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष ने मांग पत्र दिया

ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष ने मांग पत्र दिया

भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) उपजिलाधिकारी भाटपार रानी के द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित सात सूत्रीय मांगों को लेकर ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भारत में जहां भी पसमांदा समाज के नागरिक हैं वह सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक राजनीतिक रूप से बहुत ही पिछड़ा हुआ और कमजोर समाज है पसमांदा समाज के लोग मेहनत मजदूरी सिलाई बुनाई गारा माटी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनके पास बच्चों को पढ़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है सच्चर कमेटी की रिपोर्ट, रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को देख लीजिए तो पता चलता है कि भारत में पसमांदा समाज के लोग की स्थिति दलितों से भी दैनिय है रियाज अहमद मंसूरी जिला अध्यक्ष ने कहा कि तथ्यों को संज्ञान में लेकर मंसूरी धुनिया समाज के बच्चों के लिए शिक्षा रोजगार के बेहतर इंतजाम किया जाए जिससे ये भी जातियां विकास के मुख्य धारा में जुड़ सके इनकी मुख्य मांगों में
भारत में पसमांदा समाज के बच्चों को फ्री में शिक्षा छात्रावास स्कॉलरशिप की व्यवस्था हो, आर्टिकल 340 के अनुसार भूमिहीन कामगार मंसूरी जातियों को नौकरी शिक्षा व राजनीति में आबादी के बराबर आरक्षण का प्रावधान हो,वक्फ सम्पति में मंसूरी समाज को हिस्सेदारी मिले ,सच्चर कमेटी की सिफारिशो को लागू करो,आर्टिकल 341 के अनुसार मंसूरी समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करो,निजी स्कूलो, कॉलेज, महाविद्यालय में फीस ड्रेस, किताब के नाम पर भारी लूट बंद हो, भारत में मंसूरी भूमिहीन परिवारों को खेतिहर भूमि उपलब्ध हो व सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण दो
ज्ञापन देने के दौरान अशरफ अली मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, समीम मंसूरी जिला सचिव, शोएब अहमद मंसूरी मीडिया प्रभारी,तबरेज अंसारी, जफर अली मंसूरी, बिस्मिल्लाह मंसूरी, मुख्तार मंसूरी, आदि उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments