स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, बोले- ‘आउटपुट’ के आधार पर होगी मॉनीटरिंग

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचाने में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों और उनके आउटपुट की सतर्क मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ स्वास्थ्य संकेतकों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के रूटीन टीकाकरण तथा कुपोषण की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों की प्रगति की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत आशा और एएनएम की कार्यप्रणाली की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव और आभा आईडी निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की सफलता इन्हीं स्वास्थ्य कार्यकत्रियों पर टिकी है, अतः उनके भुगतान और कार्यों की मॉनीटरिंग में पारदर्शिता रखी जाए।
अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाओं, जैसे- पीने का पानी, साफ शौचालय, बैठने की व्यवस्था और व्हीलचेयर की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो। साथ ही, सीआरएस पोर्टल पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण को अनिवार्य रूप से अपडेट करने और परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला नसबंदी की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बैठक में नवजात इकाइयों एसएनसीयू/एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं और तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था के संचालन संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण, दवाओं की उपलब्धता, एंटी-रेबीज और स्नेक बाइट वैक्सीन के स्टॉक की भी गहन समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया सहित जनपद के सभी एमओआईसी और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

8 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

9 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

9 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

9 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

9 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago