संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के तकनीकी योग्यताधारी युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) योजना के अंतर्गत अब जनपद की हर तहसील में एक ‘सोलर पंप मरम्मत सेवा केंद्र’ की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सोलर पंप मैकेनिकों के चयन और प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, रहमानखेड़ा द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए यह योजना प्रस्तावित है। इसके तहत कुल 05 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सोलर पंप की मरम्मत और रखरखाव का तकनीकी प्रशिक्षण देकर कुशल मैकेनिक के रूप में तैयार किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक या फिटर ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग स्नातक और आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
डॉ. सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन जनपद स्तर पर गठित एक विशेष कमेटी द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा और समस्त शैक्षिक प्रपत्रों के साथ 10 जनवरी 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उप कृषि निदेशक कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस पहल से न केवल किसानों को अपने सोलर पंप की मरम्मत के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी, बल्कि तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…