सोलर प्लांट स्थापना में औरैया को प्रदेश में प्रथम बनाने का लक्ष्य

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि नगर पालिका, नगर पंचायत एवं विनियमित क्षेत्र में स्वीकृत होने वाले सभी नए आवासीय नक्शों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत छत पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य किया जाए। इस संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायत को आगामी बोर्ड बैठकों में प्रस्ताव पारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सीधा आर्थिक लाभ भी प्रदान करते हैं। योजना के प्रचार-प्रसार को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग आवेदन कर इसका लाभ उठा सकें।
परियोजना अधिकारी नेडा ने बताया कि जनपद में अब तक 1679 सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 300 अन्य उपभोक्ताओं के यहां स्थापना प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने इस माह के अंत तक 2000 प्रतिष्ठानों का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निष्क्रिय वेंडरों को हटाने, बैंक ऋण से जुड़ी समस्याओं के समाधान और विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश भी दिए गए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

5 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

5 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

6 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

6 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

6 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago