जिलाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने औरा-चौरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में 9 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित मल्टीपरपज हॉल, सेमिनार हॉल, लाइब्रेरी, बॉयज कॉमन रूम, गर्ल्स कॉमन रूम एवं कंप्यूटर सेंटर निर्माण की परियोजना हेतु प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में स्थित निष्प्रयोज्य भवन के स्थान पर उक्त परियोजना का निर्माण किया जाए। परियोजना के लिए हरे पेड़ों को काटने से यथासंभव बचा जाए। परियोजना के निर्माण में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने भवनों की स्ट्रेंथ की मेजरमेंट करने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गौतम, यूपीसिडको के सहायक अभियंता सुशील सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी पॉलिटेक्निक छात्रों के फेयरवेल कार्यक्रम में हुए शामिल, ड्रोन उड़ान का किया अवलोकन

      जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के छात्रों के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिप्लोमा-डिग्री इंजीनियरिंग का मूलभूत आधार है। इसे प्राप्त करने के बाद राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि युवाओं में असीमित क्षमता मौजूद है। वे रोजगारदाता बनने का सामर्थ्य रखते हैं। इस अवसर पर छात्रों ने कृषि कार्य में उपयोग करने के लिए बनाए गए ड्रोन को उड़ाया, जिसका अवलोकन जिलाधिकारी ने किया। जिलाधिकारी ने सभी छात्रों के सफल एवं सुखद जीवन की कामना की।
rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

7 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

7 hours ago

बघौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…

7 hours ago

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…

7 hours ago

साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का आज होगा विमोचन

प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम छूटा तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…

8 hours ago