ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी, को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

जब तक ऑटो स्टैंड नहीं तब तक सालाना शुल्क पर रोक लगाने की मांग की

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
ऑटो रिक्शा चालक समिति, उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी, मऊ को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट, मऊ को सौंप ऑटो चालकों की समस्याओं से अवगत कराया गया है, जिससे उनके लिए पार्किंग स्टैंड, टिनशेड, पेयजल की व्यवस्था और ब्रहमस्थान, ग़ाज़ीपुर तिराहा, भीटी आदि जगहों पर सड़क किनारे गढ्ढों का मरम्मत कराने संबंधी मांगे मुख्य रूप से रहीं । यह भी कहा कि जब तक स्टैंड कागज से निकलकर मूर्त रूप में सामने नहीं आता तब तक वसूले जा रहे सालाना शुल्क को रोका जाए।
नगर मजिस्ट्रेट ने पत्रक लेने के उपरांत शीघ्र समस्या का निराकरण कराने हेतु आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में इकबाल अहमद अंसारी जिलाध्यक्ष ऑटो रिक्शा चालक समिति, करण यादव कोषाध्यक्ष, विनय कुमार, शहजाद बृजेश कुमार, शिवम गिहार, कैलाश, मोती, संतोष कुमार, राजकुमार, राजू गुप्ता, शमशेर, चंद्रकांता, आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

27 minutes ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

2 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

2 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

2 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

2 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

2 hours ago