जिलाधिकारी ने तहसील बेल्थरारोड़ में सुनी जनशिकायतें

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बेल्थरारोड़ में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में भूमि विवाद,प्रधानमंत्री आवास,विद्युत,अवैध कब्जा हटाए जाने, राशन कार्ड, वरासत तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन, प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

2 minutes ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

13 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

26 minutes ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

9 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

9 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

9 hours ago