रहमतपुर चौराहे से तिन्नहवा घाट तक जाने वाली सड़क की हालत बदहाल, ग्रामीणों ने मरम्मत की लगाई गुहार

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रेहरा बाजार ब्लॉक के अंतर्गत रहमतपुर चौराहे से तिन्नहवा घाट तक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। एक दशक से अधिक समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिसके चलते यह मार्ग अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह मार्ग न सिर्फ आवागमन का मुख्य जरिया है, बल्कि गोंडा-बलरामपुर सीमा पर बनी बिसुही नदी के पुल से जुड़ाव का भी महत्वपूर्ण साधन है। करीब दस साल पहले इस पुल के साथ ही इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन तब से आज तक इसमें किसी भी प्रकार की मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सदस्य राम अवध शर्मा, ननकन,दिनेश,संदीप,प्रदीप,शिवा, रामजी वर्मा, आकाश, महेश निषाद और प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि खराब सड़क के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की महिलाओं और बुजुर्गों ने भी सड़क की स्थिति को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। शोभा गुप्ता, दुलारे गुप्त, बजरंगी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खस्ता हालत उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Karan Pandey

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

3 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

16 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

20 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

20 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

20 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

20 hours ago