फरेंदा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

समाधान दिवस में कुल 179 मामले आए, जिनमें 24 मामले ही निस्तारित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी। जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष कुल 179 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 24 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। अवशेष जन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। प्राप्त शिकायतों,आवेदनों में 90 राजस्व विभाग, 30 पुलिस, 12 ग्राम्य विकास और शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। 05 प्रकरणों में उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें और निस्तारण आख्या को विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत स्तर पर देखें, ताकि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित किया जा सके। संपूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनने के साथ ही उनको मिलने वाली पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जिनको उक्त योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था, उनके पात्रता की मौके पर जांच करवाते हुए आवेदन करवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। फरियादी समस्या के निस्तारण के साथ–साथ योजनाओं का लाभ मिलने से प्रसन्न थे। इस दौरान समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, एसडीएम मुकेश सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

7 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

8 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

8 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

8 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

8 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

8 hours ago