Tuesday, October 14, 2025
HomeUncategorizedअन्य खबरेजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय रिठिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय रिठिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
बस्ती- जिलाधिकारी में प्राथमिक विद्यालय रिठिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर भूमि विवाद के कारण बाउंड्री वाल का काम नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में लेखपाल, ग्राम सचिव तथा ग्राम प्रधान से वार्ता किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि, स्कूल भवन की बाउंड्री वाल का हिस्सा खलिहान में पड़ता है, जिसका ग्रामीण विरोध करते हैं इस कारण से बाउंड्री वाल नहीं बन पा रही है। जिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देश दिया कि ग्राम समाज की भूमि चिन्हित कर खलिहान बनावे जिसका उपयोग ग्रामीण कर सकेंगे। स्कूल के पास बाउंड्री वाल का काम कराया जाए। उन्होंने विद्यालय के सभी कक्ष का निरीक्षण किया। कक्षा 3 के लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्राओं से उन्होंने किताब पढवाया जैसे विद्यार्थी बमुश्किल पढ़ पा रहे थे। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त किया कि, शहर के पास का विद्यालय होने के बावजूद शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के पठन-पाठन में रुचि नहीं ली जा रही है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानाध्यापिका के साथ-साथ शिक्षकों का भी स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments