बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंग्ल अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग, प्रपत्र गृह, सीलिंग अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार,भूलेख अनुभाग और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय/ न्यायालय में जाकर वहां के कामकाज और फाइलों के उचित रख रखाव की व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आंगल अभिलेखागार में जाकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों (ई.आर.के, ए.ई.आर.के) से विभिन्न विभागों से रोजाना भेजे जाने वाले और प्राप्त होने वाले डाक पत्रों की प्रक्रिया,कितने समय की फाइले हैं, आदि के बारे में जानकारी ली और सेक्शन वाइज रखी फाइलों को देखा।
इसके बाद राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नकल नवीस काउंटर पर जाकर कर्मचारियों से रोजाना नकल जारी करने की संख्या और पेंडिंग मामले की जानकारी ली। फोटोकॉपी मशीन खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को दो दिनों के अंदर मशीन की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।तत्पश्चात रिकॉर्ड रूम में जाकर रखी गई फाइलों को रखने की व्यवस्था को परखा।
इसी प्रकार जिलाधिकारी ने भूलेख अनुभाग का निरीक्षण कर एल.आर.सी और डी.एल.आर.सी को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों से जितनी भी पत्रावली प्राप्त होती है, उसका अलग-अलग रजिस्टर बनाएं और प्रत्येक फाइलों की नंबरिंग अवश्य कर दें। न्यायिक अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…
छात्रों के बीच राहुल गांधी का संदेश: जिज्ञासा, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से बनेगा देश…