विदेश कमाने गए युवक की डेड बॉडी गांव में आने से मचा हड़कंप: मामला भाटपार रानी तहसील क्षेत्र का

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा प्रताप छापर के ग्राम जंजीरहा निवासी सुरेंद्र सिंह के कुल तीन पुत्रों में से बड़े पुत्र अशोक जो काफी मिलनसार एवं मेहनती युवक थे वह अपने रोजी रोटी कमाने के चक्कर में महज करीब दो माह पूर्व विदेश के लिए उज़्बेकिस्तान को गए थे।वहीं जब कमाने गए युवक की डेड बॉडी दिनांक 15/03/024 की भोर में गांव में पहुंची तो सारे गांव में हड़कंप मच गया यह हृदय विदारक घटना देख लोग सन् रह गए पूरे गांव में चीख पुकार मच गई।
वहीं आस पास व परिजनों एवं चाहने वालों में मचे चीख पुकार सुन काफी भीड़ एकत्र हो गई यह हृदय विदारक घटना देख सुन कर आस पड़ोस के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही।
बताते चलें कि युवक की उम्र महज करीब 30 वर्ष थी जिसकी शादी करीब 5 वर्ष पूर्व ही हुई थी। बताया जा रहा है की युवक की एक बेटी करीब तीन वर्ष की है जबकि घर में एक नया संतान आने ही वाला था की अचानक इस परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने परिवार में कुल तीन भाइयों के बीच अशोक ही एक मात्र अकेला परिवार का कमाऊ बड़ा बेटा था वह अशोक ही था जिससे पूरे परिवार का भरण पोषण हो पा रहा था। वहीं शुगर मिल में कहीं छोटी मोटी मजदूरी करने वाले पिता सुरेन्द्र सिंह अपने बेटा के इस दुखद मृत्यु की खबर पा कर बदहवास हैं तो मौके पर मौजूद मां एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है। परिवार के लोग इस असामयिक एवं दुखद अनहोनी से सद्दमे में हैं। वहीं ग्राम के लोगों द्वारा गांव एवं प्रधान के प्रतिनिधि के सहयोग से अन्तिम संस्कार हेतु शव को चनुकी घाट पर ले कर जाए जाने की बात सामने आइ है। लोगों का यह भी कहना है कि इस दुखद घटना में मृतक के परिवार के एक मात्र कमाऊ मुखिया के रूप मृत युवक के परिवार को प्रशासन द्वारा अति शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

1 hour ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

2 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

2 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

2 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

2 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

3 hours ago