महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे, वहां एक मासूम की मौत ने अंधेरा पसरा दिया। पनियरा थाना क्षेत्र के बैजूडेहरा गांव में घर से लापता हुए पांच वर्षीय अभिराज सहानी की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घंटों की तलाश के बाद पोखरे में तैरता उसका एक जूता दिखाई दिया, जिसने मासूम के लापता होने का राज खोल दिया। ग्रामीणों ने पोखरे में तलाश कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बैजूडेहरा निवासी सुनील का पांच वर्षीय पुत्र अभिराज रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक घर से लापता हो गया। काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने घर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोगों को भी सूचना देकर खोजबीन में मदद मांगी गई। शाम से देर रात तक परिवार के लोग संभावित स्थानों पर बच्चे को खोजते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।इसी बीच तलाश करते हुए परिजन गांव के पोखरे के पास पहुंचे। वहां पानी में एक जूता तैरता दिखाई दिया। जूते को पहचानते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल ग्रामीणों को बुलाया गया। इसके बाद ग्रामीण पोखरे में उतरकर बच्चे की तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद अभिराज पानी के भीतर बेसुध अवस्था में मिला। उसे बाहर निकालते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर पनियरा अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उसे लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। जिस बच्चे को बचाने के लिए पूरा परिवार घंटों से परेशान था, उसकी मौत की खबर ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया।अभिराज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता सुनील बाहर रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से मां रचना और पिता सुनील का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में दीपावली पर खुशियों की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा है। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में फिलहाल पुलिस को कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…
लखीमपुर-खीरी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का त्योहार जिस घर में खुशियों के दीप जलाने आया…
शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, बोले- सैन्य और राजनीतिक जीवन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सबसे महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू…
बिजली का खंभा तोड़ती हुई डिवाइडर के पार पहुंची कार, आग की लपटों में घिर…
दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…