होली भाईचारे का त्योहार गले मिलकर आपसी मतभेदों को भुलाये-एसपी नार्थ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
होली के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव हरपुर बुदहट थाने पर थाना अंतर्गत सभी ग्राम चौकीदारों के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने व अराजक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि होलिका दहन को लेकर अगर किसी गांव में कोई वाद विवाद है तो उसकी सूचना पुलिस को उपलब्ध करायें, अगर किसी गांवों से शिकायत मिली कि रात के समय शरारती तत्व घरों में मटका आदि में कीचड़ भरकर घरों में गंदगी कर रहे हैं तो उन लोगो को चिन्हित किया जाए। किसी भी गांव में छप्पर आदि उतारकर जानबूझकर नुकसान कर रहे हैं ऐसे लोगों की चुपचाप तरीके से पुलिस को अवगत करायें। जिन्हें सबक सिखाया जा सके। होली पर परचून की दुकानों पर शराब बिक्री को लेकर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया जायेगा। जो गांवों में भ्रमण कर निगरानी रखेंगे। होली का त्योहार प्यार के साथ मनायें। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। क्योंकी यह भाईचारे का त्योहार है,गले मिलकर आपसी मतभेदों को भुलाया जाता है।

rkpshomnath

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

1 hour ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

2 hours ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

4 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago